Sunday, 20 September 2020

प्रेस विज्ञप्ति 19-09-2020 बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ

  प्रेस विज्ञप्ति

                       19-09-2020

आज बिहार पंचायत-नगर  प्रारंभिक शिक्षक संघ (राजस्तरीय के निर्णय के आलोक में नियोजित शिक्षकों के -7 सूत्री मांग-राज्यकर्मी का दर्जा/पुराने शिक्षको की भांति वेतनमान/ पुरानी सेवाशर्त/पुरानी पेंशन इत्यादि के समर्थन  और नकली सेवाशर्त-2020 के विरुद्ध राज्यवायपि  आंदोलन के तीसरे चरण 19 सितंबर  को सभी प्रखण्ड मुख्यालयों सहित जिलामुख्यालय  म्यूनिसपल चौक पर  मशाल जुलूस  निकालकर  शिक्षको ने एनडीए सरकार को  शिक्षक परिवार  द्वारा वोट नही देने का संकल्प इस नारे के साथ ली गयी कि- बदला लो बदल डालो   उक्त कार्यक्रम में महामारी कानून का पालन मास्क का प्रयोग साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन  की गई|

कार्यक्रम में शामिल शिक्षको ने मशाल के सामने  शपथ ली कि  विधान परिषद विधानसभा चुनाव2020 में शिक्षक परिवार एनडीए के खिलाफ वोट की चोट से सत्ता से बेदखल करनी है|

कार्यक्रम में  रबिन्द्र कुमार सिंह, रामानुज सिंह ,संतोष सुधाकर,संजीव राय,हरि मिश्र, डॉक्टर अशोक सिंह,विश्वजीत चन्देल , राजन पासवान आतंक जी,काशीनाथ राय, अशोक कुमार सिंह,जितेंद्र चौधरी,सुमन सिंह उपेंद्र राय,गुड़ु विनय सिंह,पूनम मिश्र,अमिता झा,कुमारी आशा,मनोज ओझा,राजू जी ,नीरज कुमार सिंह, ओमप्रकाश सतेंद्र जी , अमरनाथ राय, मुनि मनोज, अशोक कुमार सिंह,  उमेश दास समेत सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।

विश्वासभाजक

रबिन्द्र कुमार सिंह

जिलाध्यक्ष

 19-09-2020

210 हजार करोड़ का वेतन महा घोटाला

210 हजार करोड़ का वेतन महा घोटाला 

हाईकोर्ट ले स्वतः संज्ञान, हो न्यायिक जाँच

केंद्रांश 10500

राज्यांश 15750

कुल वेतन 26250

देय वेतन 9000

प्रति शिक्षक कटौती 17250

350000शिक्षक का प्रत्येक महीना 24,937,500000( लगभग 2500 करोड़)

एक साल का 30 हजार करोड़

अब तक 7 साल मेे 210 हजार करोड़


वेतन चोर गद्दी छोड़


मार्कण्डेय पाठक

प्रदेश अध्यक्ष

TSUNSS गोपगुट, बिहार

सूचना के अधिकार के तहत श्री मितेन्दु, जिला - पटना द्वारा मांगी गयी सूचना का उत्तर सामग्री प्रेषित करने के संबंध में

 सूचना के अधिकार के तहत श्री मितेन्दु, जिला - पटना द्वारा मांगी गयी सूचना का उत्तर सामग्री प्रेषित करने के संबंध में


School Reopen: 21 September 2020 से खुल रहे कक्षा 9 से 12 तक के स्‍कूल, जानिए राज्‍यों का फाइनल मूड

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने कई राज्‍यों को स्‍कूल खोलने से रोक दिया है। 21 सितंबर से गिने-चुने राज्‍यों में ही कक्षा 9 से 12 तक के स्‍कूल खुल रहे हैं। शुरू में केवल 50% टीचर्स और स्‍टाफ के साथ स्‍कूल खुलेंगे। बच्‍चे स्‍कूल में तभी दाखिल हो सकेंगे जब उनके पास पैरेंट्स की रिटेन परमिशन होगी। कोरोना से बचने के लिए सारे उपाय होंगे। मास्‍क और सोशल डिस्‍टेंसिंग अनिवार्य हैं, एंट्री पर थर्मल स्‍क्रीनिंग होगी। खुले में क्‍लासेज नहीं लगनी हैं, साथ ही सीटिंग अरेंजमेंट ऐसा होगा जिससे स्‍टूडेंट्स के बीच कम से कम 6 फीट की दूरी रह सके। आइए आपको बताते हैं कि कक्षा 9 से 12 तक के स्‍कूल खोलने को लेकर राज्‍यों की फाइनल राय क्‍या बनी है।


इन राज्‍यों के स्‍कूलों में फिलहाल नहीं होगी पढ़ाई


महाराष्‍ट्र: कोरोना से सबसे ज्‍यादा प्रभावित राज्‍य में 30 सितंबर तक स्‍कूल बंद हैं।


उत्‍तर प्रदेश: कोई फैसला नहीं हुआ है। हां, बेसिक शिक्षा मंत्री ने जरूर कहा क‍ि कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से स्‍कूल 21 सितंबर से नहीं खुलेंगे।


दिल्‍ली: सरकार ने साफ किया है कि स्‍कूल नहीं खोले जाएंगे।


गुजरात: राज्‍य सरकार ने दिवाली तक स्‍कूल बंद रखने का फैसला किया है।


मध्‍य प्रदेश: आंशिक रूप से स्‍कूल खुलेंगे। क्‍लासेज नहीं लगेंगी।


पश्चिम बंगााल: बढ़ते कोरोना केसेज की वजह से स्‍कूल अभी बंद रखे गए हैं।


यहां भी मंडे से 'नो स्‍कूल'


बिहार: राज्‍य सरकार की तरफ से स्‍पष्‍ट निर्देश नहीं। संभावना है कि विधानसभा चुनाव और छठ पूजा के बाद स्‍कूल खुलेंगे।


झारखंड: राज्‍य सरकार के आदेशानुसार, 30 सितंबर तक स्‍कूल बंद हैं।


छत्‍तीसगढ़: रायपुर समेत 6 शहरों में लॉकडाउन है। बाकी जगह स्‍कूल खुलने की संभावना कम ही है।


राजस्‍थान: स्‍कूल खुल रहे हैं लेकिन कई प्राइवेट स्‍कूल बंद ही रहेंगे।


केरल: अक्‍टूबर तक स्‍कूल बंद रखने की योजना है।


कर्नाटक: सरकार ने कक्षा 9 से 12 तक के स्‍कूल और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज खोलने पर रोक लगा दी है। हालांकि अपने डाउट्स के लिए स्‍टूडेंट्स स्‍कूल जा सकते हैं, मगर क्‍लासेज नहीं चलेंगी।


दिल्ली में 5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल


कोरोना: सस्पेंस खत्म, दिल्ली में 5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल


इन राज्‍यों में सोमवार से खुल रहे स्‍कूल


हरियाणा: 21 सितंबर से स्‍कूल खुल रहे हैं। केंद्र की सभी गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा।


असम: सोमवार से स्‍कूल खुल रहे हैं। डीटेल्‍स एसओपी जारी किए गए हैं। यहां कक्षा 9 और 10 के लिए अलग दिन स्‍कूल खुलेंगे और कक्षा 11 और 12 के लिए अलग दिन।


जम्‍मू और कश्‍मीर: गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। सोमवार से स्‍कूल खुलेंगे।


हिमाचल प्रदेश: सोमवार से स्‍कूल खुल रहे हैं।


चंडीगढ़: आंश‍िक तौर पर स्‍कूल खुलेंगे। एक क्‍लास में केवल 15 स्‍टूडेंट्स बैठेंगे।


नगालैंड: क्‍लासेज चलनी शुरू हो जाएंगी।


मेघालय: सोमवार से स्‍कूल खुल रहे हैं।


आंध्र प्रदेश: कक्षा 9 से 12 तक के स्‍कूल खुलेंगे।


स्‍कूलों पर केंद्र सरकार की क्‍या हैं गाइडलाइंस?


फिलहाल सिर्फ उन्हीं स्कूलों को खुलने की इजाजत है जो कंटेनमेंट जोन में नहीं हैं। इस जोन से बाहर स्थित स्कूलों में भी उन शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा जो कंटेनमेंट जोन में रहते हैं। वहीं, स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स, टीचर्स व स्टाफ को भी कंटेनमेंट जोन वाले क्षेत्रों में जाने की अनुमति नहीं होगी।



इन बातों का रखना होगा ध्‍यान


▪️एक दूसरे से 6 फीट की दूरी बनाकर रखनी होगी।


▪️फेस कवर या मास्क पहनना अनिवार्य है।


▪️हाथ भले ही आपको गंदे न दिखें, फिर भी समय-समय पर साबुन से हाथ धुलना (कम से कम 40-60 सेकंड) जरूरी है। समय-समय पर अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर का इस्तेमाल (कम से कम 20 सेकंड) जरूरी है।


▪️छींकते, खांसते समय मुंह व नाक को टिशु, रुमाल या कोहनी से ढकना अनिवार्य है।


▪️अपने स्वास्थ्य को मॉनिटर करते रहेंगे। किसी भी तरह बीमार महसूस करने पर तुरंत संबंधित अधिकारी को सूचित करना होगा।


▪️कैंपस में कहीं भी थूकना पूरी तरह वर्जित होगा।

जहां संभव हो आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करना होगा।